
मध्यप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्यप्रदेश के जबलपुर और मैहर जिलों दो सड़क हादसे होने से कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे 7 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बताया कि जबलपुर में एक ट्रक ने मिनी बस को टक्कर मार दी, जिससे प्रयागराज से आंध्र प्रदेश लौट रहे यात्री वाहन में सवार 7 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सिहोरा कस्बे के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि ट्रक गलत दिशा से हाइवे पर जा रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच की जा रही है।












