अदालत में तारीख पर आया मनजीत सिंह चप्पी फरार, कई मामले हैं दर्ज, पुलिस ने शुरु की तलाश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। अलग-अलग मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया मनजीत सिंह चप्पी जिसे सेंट्रल जेल से एन.डी.पी.एस. मामले में अदालत में पेशी के लिए लाया गया था, पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गया। इसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उसे पकडऩे के सख्त निर्देश जारी किए।

Advertisements

जानकारी अनुसार अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किए गए मनजीत सिंह चप्पी पुत्र चरन सिंह निवासी गांव हंदोवाल जोकि सेंट्रल जेल में बंद था को आज 13 फरवरी को सैशन कोर्ट में एन.डी.पी.एस. के एक मामले में पेशी के लिए लाया गया था। दोपुहर करीब साढे 12 बजे वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. दलजीत सिंह खख ने बताया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा उसके खिलाफ और भी कई मामले दर्ज हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल होशियारपुर-ऊना मार्ग पर एक पंप पर हुई लूट में भी चप्पी का हाथ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here