Tuesday, October 27, 2026
Home Latest 28 मई को 10, 481 लाभपात्रियों को सौंपे जाएंगे कर्जा माफी संबंधी...

28 मई को 10, 481 लाभपात्रियों को सौंपे जाएंगे कर्जा माफी संबंधी प्रमाणपत्र: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की योग्य अगुवाई में किसानों के साथ किए वायदे को पूरा करते हुए पंजाब सरकार द्वारा कोआप्रेटिव सोसायटियों/बैंकों से संबंधित लाभपात्रियों के कर्ज माफ किए गए हैं। पहले फेज में होशियारपुर में करीब 22 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए थे तथा दूसरे फेज में 75 करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए हैं। जिनके प्रमाणपत्र होशियारपुर में सबडिवीजन स्तर पर 28 मई को लाभपात्रियों को सौंपे जाएंगे। उक्त जानकारी कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी।

Advertisements

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में होशियारपुर में कोआप्रेटिव सोसायटियों/बैंकों के 97 करोड़ रुपये के कर्ज किए जाएंगे माफ

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने किसानों के साथ किया अपना वायदा पूरा किया है और कोआप्रेटिव सोसायटियों/बैंकों के लाभपात्रियों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के 10 हजार 481 लाभपात्रियों को प्रमाणपत्र सौंपे जाएंगे तथा इस संबंधी होशियारपुर में भी 28 मई को समारोह आयोजित करके लाभपात्रियों को प्रमाणपत्र भेंट किए जाएंगे। श्री अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा वो करके दिखाया है तथा अभी तो यह मात्र एक शुरुआत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की खुशहाली और इंडस्ट्री को बढ़ावा देना ताकि रोजगार के साधन पैदा किए जा सकें सरकार इनकी तरफ विशेष ध्यान दे रही है। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी सुधार किए जा रहे हैं। जिनके सार्थक परिणाम जल्द जनता खुद महसूस करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here