देश के साथ होशियारपुर के लिए भी केन्द्र सरकार के उपलब्धियों भरे रहे 4 वर्ष : डा. रमन घई

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। केंद्र के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा संचालित सरकार के उप्लब्धियों भरे 4 वर्ष पूरे होने पर जिला भाजपा डा. रमन घई ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को डा. घई ने केन्द्र सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर इन वर्षों की उपलब्धियां घर घर तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि इन 4 वर्षों में भारत एक विश्व गुरू के रूप में अपनी पहचान बनाने तथा एक महांशक्ति के रूप में विश्व के मानचित्र पर उभरा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज भारत का हर नागरिक देश में चल रही केन्द्र सरकारकी योजनाओं का लाभ उठाकर देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बताया कि देश के साथ साथ होशियारपुर जिला में भी केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचा है जिसके तहत जिला में 30670 उज्वला योजना के गैस कुनैक्शन, 3 हजार से ज्यादा लोगों में बैंकों से मेक इन इंडिया के तहत लोन लेकर अपना कारोबार शुरू किया तथा जनधन योजना के तहत हजारों बैंक खाते खोलकर लोगों को इसका लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिला से संबंधित आदमपुर एयरपोर्ट का चालू होना, होशियारपुर दिल्ली के लिए रोजाना रेल सेवा जिसमें जनरल, प्रथम ऐ.सी., सैकंड ऐ.सी. व थर्ड ऐ.सी. के साथ साथ स्वीपर क्लास कोच लगना, होशियारपुर से जालंधर, फगवाड़ा, चिंतपूर्णी, टांडा से आनंदपुर साहिब सडक़ों का 4 लेन विकास होना केन्द्र की भाजपा सरकार की होशियारपुर जिला में अन्य उपलब्धियों के साथ बड़ी उप्लब्धियां रही हैं।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को इन 4 वर्ष पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पार्टी के लिए दिनरात मेहनत करते हुए पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर सर्बजीत कौर, डा. राज कुमार सैनी, कुलभूषण सेठी के अलावा मोर्चा व सैलों के अध्यक्षों में डा. जमील बाली, महिंद्रपाल धीमान, अश्विनी कुमार, डा. वशिष्ट कुमार, जगमोहन नरूला, गौरव शर्मा, धीरज शर्मा, अन्य के अलावा मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, अश्विनी ओहरी, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, महासचिव डा. पंकज शर्मा, मनजिंदर सयान, चेतन सूद, अश्विनी छोटा, मनोज माटा, गुरप्रीत धामी, कमलजीत कौर, संदीप कौर, गुरविंदर कौर, जसबीर सिंह, पंकज, ज्योति कुमार जौली, मयंक शर्मा, अक्षय कुमार, राहुल कुमार, टिंकु शर्मा, सुखदेव सिंह आदि कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here