रोजा इफ्तार करवाना नेकी का काम: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जालंधर रोड में स्थित जामा मस्जिद खुर्शीद अहमद अध्यक्ष इतजामिय जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मन्त्री सुंदर शाम अरोड़ा जी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम मुस्लिम भाईचारे को रमजान व ईद की बधाई दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाईचारा समाज कल्याण कार्यों में सराहनीय योगदान डाल रहा है। कमेटी के चेयरमैन मास्टर मोहम्मद शरीफ ने रमजान व रोजों का महत्व बताते हुये कहा कि रमजान का महीना पवित्र महीना है। इसमें खुदा ने पवित्र कुरान को दुनिया में उतारा था। खुदा ने रमजान महीने में रोज़ा रखने का हुक्म दिया। रोज़ा केवल खाने पीने का परहेज़ नही बल्कि पुरे शरीर का रोज़ा होता है। आंख, कान, पांव ज़ुबान पुरे शरीर का रोज़ा होता है।

इस अवसर पर इंतजामिया जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष गुलाम हुसैन, बहादुर खान, डा, मोहम्मद जमील बाली, मोहम्मद रियाज़, मोहम्मद रजवान, मोहम्मद अकरम हरियाना से, मोहम्मद वकील, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रोशन, मोहम्मद खलील, डा, साबिर आलम, डा. आसिफ, मोहम्मद शमशाद राणा, मस्जिद बजवाड़ा से शेर अली, मस्जिद रसूलपुर से लाल हुसैन, मस्जिद सराजा चौंक से गुलाब अली, मत्ती उल्ला, अब्बू साद सहित भारी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here