Sunday, October 25, 2026
Home Latest भाजपा शनिवार 16 जून को करेगी पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा शनिवार 16 जून को करेगी पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा की ओर से पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ शनिवार 16 जून को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत में गरीब व मध्यवर्गीय नागरिकों के लिए शुरू की गई आयुश्मान भारत सेहत बीमा योजना को पंजाब में लागू न करने के रोष स्वरूप जिला भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार की इस बीमा योजना के तहत हर नागरिक का 5 लाख रुपए का सेहत बीमा करने का प्रावधान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here