हादसे में चंडीगढ़ निवासी जरनैल सिंह सहित 4 घायल, 1 गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर स्थित गांव बागपुर के समीप पिकअप वैन और कार की टक्कर में कार सवार 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत एम्बुलैंस 108 की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर 3 की हालत खतरे से बाहर, जबकि एक ही हालत गंभीर बनी हुई थी। घायलों की पहचान जरनैल सिंह पुत्र गुरदास राम, उसकी पत्नी कुलदीप कौर और तेजिंदर सिंह व दलजीत सिंह दोनों पुत्र जरनैल सिंह निवासी चंडीगढ़ (नजदीक पुराना हवई अड्डा) के तौर पर हुई है। कुलदीप कौर के सिर व चेहरे पर चोट लगने के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

Advertisements

उपचाराधीन जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी सास का निधन हो गया था तथा वे अपनी कार (पी.बी.-01, बी-4092) से अपने ससुराल गांव दौलतपुर गिल्ला जा रहे थे कि बागपुर के समीप यह हादसा हो गया। जिससे वे सभी घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here