समाज को खोखला कर रहे है नशे के व्यापारी : लक्की सिंह

lucky-appeal-dont-play-filmy-bhajan-song-DJ

होशियारपुर( द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। नशा बेहद खतरनाक है। इसमें केवल शरीर ही नहीं बल्कि कई पीढिय़ां बर्बाद हो जाती हैं। इससे बचने की आवश्यकता है इसके प्रति जागरूक होने की भी जरूरत है उक्त बातों का प्रगटावा महाबली महावीर सेवा समिति के प्रधान लक्की सिंह ने एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। लक्की सिंह ने नशामुक्ति के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया। प्रदेश में नशा सबसे बड़ी बुराई के रूप में उभर चुका है।

Advertisements

इसके खात्मे के लिए सरकार को कोई ङ्क्षचता नहीं है। लक्की सिंह ने आह्वान किया कि नशा व तस्करी पर नेता तथा पुलिस प्रशासन के गठजोड़ को खत्म करके नशे को रोक लगाई जाए। मादक पदार्थों के सेवन से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

कई परिवारों के बच्चे नशे के आदी बनकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को बुरी संगत से बचाने का सभी को प्रयास करना होगा। नशा करने वाले व्यक्ति न तो परिवार के काम आता है और न ही देश के काम आता है। उन्होंने कहा कि नशापान करने वालों से ज्यादा नशे का व्यापार करने वाले समाज के लिए ज्यादा खतरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here