जहां नारी का सम्मान वहां देवताओं का होता है निवास: साध्वी रुकमणि भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा सदा शिव सहाय मंदिर फतेहगढ़ में तीन दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। क था के दूसरे दिन में सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की सिष्या साध्वी सुश्री रूकमणि भारती जी ने सभी देह प्रसंग का वर्णन किया। साध्वी जी ने बताया कि माता सत्ती ने अपने आपको यज्ञ में भसमीभूत कर दिया। परन्तु उससे पहले वह शिव भगवान के चरणों में प्रार्थना करती है कि अगले जन्म मे वह ही उन्हें पति रूप में प्राप्त हो। अगले जन्म में माता सती हिमालय राज व मैना के यहां पुत्री रूप में जन्म लेती है। उनके जन्म लेने पर सारा हिमालय नगर आनंद के सागर में डूब गया। साध्वी जी ने बताया कि पुत्री के जन्म लेने पर उनके माता-पिता की प्रसंन्नता की कोई सीमा न रही। पंरतु आज के परिवेश में पुत्री को जन्म लेने से पहले ही मां के गर्भ में दफ ना दिया जाता है। वह कन्या जिसे भारत भूमि पर लक्ष्मी का रूप कहा जाता है और नवरात्रों में नन्ही नन्ही कन्याओं की पूजा होती है। उसी भूमि पर आज नारी को जन्म लेने का अधिकार नहीं दिया जाता।

Advertisements

वह देश विकास कैसे करेगा। स्वामी विवेकानंद जी कहते हैं कि मेरे देश में नारी प्रार्थना के योग्य है क्योंकि प्रार्थना से विश्व की एक नयी आत्मा का प्रार्दुभाव होता है। यह आत्मा ही किसी राष्ट्र की सार्थक संपति है। मेरे देश में स्त्रियों में उतनी ही साहसिकता है जितनी की पुरूषों में सभी उन्नत राष्ट्रों ने स्त्रियों को समुचित सम्मान देकर ही अपने राष्ट्रीय गौरव को विकसित किया है। जो देश या राष्ट्र स्त्रियों का आदर नहीं करते वे कभी बड़े नहीं हो पाते है और न भविष्य में कभी बड़े होंगे। हमारे देश के वर्तमान पतन का मुख्य कारण है कि हमने शक्ति की इन सजीव प्रतिमाओं के प्रति आदर की भावना नहीं रही। मनुस्मृति में मनु जी भी कहते हैं कि जहां नारी को पूजा जाता है वहां देवताओं का निवास होता है। जहां पर नारी का सम्मान नहीं वहां भूतों का निवास होता है। अत: अपनी धारणाओं को त्याग करो कि पुत्र ही कुल का तारक है आदि। अपनी बेटी को बेटे के समान ही प्यार दें, संस्कार दें, 1योंकि संस्कारी संतान ही माता पिता का नाम रौशन कर सकती है।

प्रभु की कथा ने कितने ही जीवों के जीवन को निर्मल किया है। यदि मानव भगवान शिव के चरित्र से प्राप्त शिक्षा व संदेश को जीवन में धारण करले तो नि:संदेह एक आदर्श मानव का निर्माण होगा। जब एक आदर्श मानव का निर्माण होगा तब एक आदर्श परिवार का गठन होगा। यदि एक आदर्श परिवार का गठन होगा तो एक आदर्श समाज, आदर्श राष्ट्र अंततागत्वा एक आदर्श विश्व स्थापित होगा।  इस अवसर पर विशेष रूप में प्रधान हरिदयाल सिंह भट्टी, पंडित जनक राज, अशोक कुमार, रौशन लाल और भारी संखअया में श्रद्धालुगण पहुंचे। अन्य साध्वी बहनों ने सुमधुर भजनों के गायन से उपस्थित प्रेमियों को आनन्द विभोर किया। कथा का समापन विधिवत प्रभु की पावन आरती से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here