
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। डा. राज कुमार विधायक चब्बेवाल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जी द्वारा कर्जा माफ करने के अपने वायदे को पूरा करने की प्रशंसा की। डा. राज ने कहा कि किसानों व किसान मजदूरों के कर्जे पहले ही माफ किए जा रहे है। इस कड़ी के तहत कोआप्रेटिव सोसायटी के 25 हजार के नौन एग्रीकल्चर (गैर खेतीबाड़ी) कर्जे भी जल्द माफ किए जाएगे। इस कर्जा माफी मुहिम तहत कैप्टन सरकार द्वारा अनुसूचित जातिया भूमि विकास व वित्त कारपोरेशन और पंजाब पिछड़ी श्रेणियों भौ विकास व वित्त कारपोरेशन के 50 हजार रुपए तक के लोन माफ कर दिए गए है। इस तहत पूरे पंजाब के 42 करोड़ के कर्जे माफ हुए है। जिसमें होशियारपुर के 1.48 करोड़ के कर्जे थे। चब्बेवाल हलके के 31 लाभपात्रियों को 11.78 करोड़ के कर्जे से राहत मिली है।

– एस.सी./बी.सी. कारपोरेशन लोन माफी सार्टीफिकेट बांटे
आज पंडोरी बीबी में एक समागम में हलका विधायक डा. राज कुमार ने इन लाभपात्रियों को कर्जा माफी सार्टीफिकेट बांटे। डा. राज कुमार ने एक बार फिर अपने हलका निवासियों को यह संदेश दिया कि वह सरकार द्वारा हर लोक भलाई स्कीम का अधिक से अधिक फायदा अपने हलका निवासियों तक पहुंचाने के लिए हर बनता प्रयास करेंगे। इस मौके पर सुशील कुमार डिप्टी डायरेक्टर भलाई विभाग, सुरिंदर कौर डी.एम एस.सी.कारपोरेशन , राज रानी ए.डी.एम . एस.सी. कारपोरेशन, विजय कुमार एंव नरेश्वर सिंह एस.डी.एम. एस.सी. कारपोरेशन, शुभम पंकज व तजिंदर तहसील भलाई अफसर विभाग, दिगपाल सिंह बी.सी. कारपोरेशन अफसर पहुंचे। इसके एलावा जसपाल सिंह पंडोरी बीबी, कृष्ण गोपाल, जोध सिंह, लहौरिया राम. सोकीन सिंह मैंबर पंचायत, गुरमीत कौर सरपंच पंडोरी बीबी, बिल्ला, मेजर सरपंच डविडा रिहाणा, सरपंच संत प्रकाश अत्तोवाल, सुरिंदर सोढी सम्मति मैंबर आदि मौजूद थे।












