
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला वैद्य मंडल होशियारपुर द्वारा चेतना मार्च प्रधान रविकांत खोलिया की अध्यक्षता में पूरे होशियारपुर शहर में निकाला गया। इस रैली में नशों के विरोध, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, रुख लगाओ जीवन बचाओ, जल है तो जीवन है आदि के हक में लोगों को जागरुक किया गया। मार्च के आखिर में जिलाधीश, एस.एस.पी. होशियारपुर, सिविल सर्जन होशियारपुर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी होशियारपुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिला वैद्य मंडल ने अपनी कार्यगुजारियों और अपनी मुश्किलों के बारे में बताया।


इस मौके पर जिलाधीश व सभी अधिकारियों ने जिला वैद्य मंडल होशियारपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरप्रस्त जसवीर सिंह सौंद, पैटरन कृष्ण गोपाल, चेयरमैन विनोद शर्मा, सचिव तरसेम सिंह संदल, सीनियर वाईस प्रधान सोम प्रकाश, कैशियर रामसन जेतली, एडीटर गोपाल कृष्ण, रजिंदर गुप्ता, तरलोक बैंस, मनजीत सिंह, गुलजारी लाल, दीदार सिंह, लेडी विंग की प्रधान मनजीत कौर संदल, नरिंदर मरवाहा, मुकेश कुमारी, गुरप्रीत सिंह पटियाला, पवन कुमार हिमाचल, महिंदर सिंह डी.एस.पी. रिटा. जालंधर, निर्मल सिंह दसूहा, जैल सिंह मुकेरियां, हरमेश सिंह चंडीगढ़, वीर सिंह जालंधर, जोगिंदर सिंह आनंदपुर साहिब आदि मौजूद थे।












