पार्षद सुदर्शन धीर कांग्रेस व्यापार सैल के प्रदेश महासचिव नियुक्त

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्षद सुदर्शन धीर को कांग्रेस व्यापार सैल का प्रदेेश महासचिव नियुक्त किया गया। जिसके लिए पार्षद सुदर्शन धीर ने हाई कमान श्रीमति सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़, मुख्यमंत्री कैप्टन अमेंद्र सिंह तथा कांग्रेस व्यापार सैल के चेयरमैन जगदीप सिंह नरूला का आभाव व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है वह उसे ईमानदारी व तनदेही से निभाएगे। वह कांग्रेस की नीतियों से व्यापारियों को अवगत करवाएंगे।

Advertisements

पार्षद सुदर्शन धीर ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से समझा ही नहीं बल्कि उनका समाधान करके व्यापारी वर्ग को राहत भी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि वह व्यापारियों से जुड़े समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर उनका हल करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here