पार्क में लगाए जाएंगे ट्री गार्ड: साहिल सांपला

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। स्वास्थ्य रहने के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी है,युवाओं को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ वातावरण एवं समृद्ध सामाजिक मूल्यों की आधुनिक समय में बहुत आवश्यकता है। इसके लिए स्वच्छता के प्रति जागरूकता महत्वपूर्ण स्तंभ की तरह काम करती है। ये विचार साहिल सांपला ने ग्रीन वैली होशियारपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला के द्वारा पार्क का नवीनीकरण किए जाने का आश्वासन दिए जाने के उपरांत, पार्क स्थल का निरीक्षण करने के दौरान कहे। इस दौरान उन्होंने ग्रीन वैली के निवासियों के साथ एक घंटा शाम की सैर की और मांगों को सुना। उन्होंने बताया कि पार्क में ट्री गार्ड, कॉलोनी में बैठने के लिए जगह जगह बेंच सोनालीका उद्योग की तरफ से लगाए जाएंगे और पार्क के लिए रहती शेष मांगों को वह पूरा करवाएंगे, उन्होंने इस बात की खुशी प्रकट की के सोसाइटी की तरफ से 1000 पौधे इसी मानसून के दौरान लगाए गए हैं, उन्होंने कहा कि प्रकृति व वन्य जीवों का चोली दामन का साथ है, इसलिए वन्य प्राणियों व पक्षियों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जहां हरियाली होगी वहां जल होगा। जल स्रोत्र लबालब भरे रहेंगे। पंछी पेड़ व पौधों पर फुदकते व चहचहाते मन को मोह लेते हैं।
साहिल सांपला ने बताया कि ग्रीन वैली डेवल्पमेंट सोसायटी रजिस्टर्ड के सदस्यों भरत गंडोत्रा अध्यक्ष, सरपरस्त सतीश गोयल ,उपाध्यक्ष सुरेश बंसल, सचिव अरविंद धीमान, कोषाध्यक्ष प्रकाश बंसल, उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, प्रेस सचिव दीपक कतना, कपिल गुप्ता व अन्य सदस्यों ने केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला से संपर्क कर पार्क का नवीनीकरण करने के लिए गुहार लगाई थी, इसलिए मंत्री जी के आदेश पर वह पार्क स्थल का जायजा लेने आए, उन्होंने कहा कि विजय सांपला जी सभी नागरिकों को साफ सुथरा और शुद्ध वातावरण उपलब्ध करवाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इलाके में बने पार्कों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पर्यावरण सही सलामत है तो हमारा जीवन भी खुशहाल रहेगा। हमारे जीवन में हरियाली अति आवश्यक है, हरियाली भरे वातावरण से जीवन में सकारात्मक गुणों का विकास होता है। हरे-भरे वायुमण्डल का भौतिक व आध्यात्मिक महत्व है। हरे-भरे पर्यावरण से मानवीय गुणों का विकास होता है,इसलिए हम अपने घर व कार्यालय के आसपास फूल, पौधे उगाते हैं जो हमें शांति व सुगंध प्रदान करते हैं। वैज्ञानिकों ने प्रयोगों से यह सिद्ध किया है कि हरियाली से लोगों की मानसिक व शारीरिक शक्तियों में वृद्धि होती है। ऐसे लोग जो हरियाली के वातावरण में रहते हैं वे हर वर्ष अपनी आयु के 6 वर्ष बढ़ा देते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्क के नवीनीकरण का काम शुरू करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here