नशा मुक्ति रैली हेतु स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों को किया जागरूक

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के द्वारा पूरे देश भर में नशा उन्मूलन कार्यक्रम’ किये जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर में नशा उन्मूलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थीयों को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रूकमणी भारती जी ने कहा कि नशा जीवन के विनाश का छोटा सा मार्ग है। जिस प्रकार हम किसी वृक्ष पर चढ़ती एक नन्ही-सी अमरबेल को देखें, उसमें हमें कोई समस्या नजर नहीं आती परंतु कुछ समय के बाद वह अमरबेल विशाल वृक्ष के अस्तित्व को समूल खत्म करके रख देती है। इसी तरह शराब भी धीरे-धीरे अपनी जकडऩ हम पर कसती है। घुन की तरह जीवन रसों को चूसती चली जाती है।

Advertisements

जीवन एक ठूंठ बनकर रह जाता है और समाज केवल एक सूखा जंगल। आज अपराध जगत के जितने भी रूप है-हत्यां, दुर्घटनाएं, झगड़े, दंगे व भ्रष्टाचार आदि जिसे देख समाज भयभीत है-उनके बढ़ते आंकड़ों के पीछे कहीं न कहीं शराब की बोतल ही खड़ी है। डा. बूथ के अनुसार किसी भी विष ने समाज को इतना जख्मी नहीं किया है जितना कि शराब ने। इसने ज्यादा रक्त बहाया है। ज्यादा घर बिकवाए हैं। ज्यादा खलनायकों के हाथो में हथियार थमाए हैं। ज्यादा बच्चों की हत्या की है। ज्यादा विवाह बंधन तोड़े हैं। ज्यादा लोगों को दुर्घटनाग्रस्त कर उनके हाथ-पैर तुड़वाए हैं। ज्यादा विवेक को कुचला है एवं ज्यादा पुरूषत्व को खोया है।  ज्यादा हृदयों को तोड़ा है। बसी-बसाई बस्तियों को बर्बाद किया है। ज्यादा कब्रें खुदवाई हैं। यह वा1य किसी विचारक के मात्र विचार या शब्द नही हैं अपितु समाज की भीषण सत्यता हैै।

इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने कहा कि नशा आज एक महामारी की तरह फै ल गया है और युवाओं में नशे का प्रयोग उनकी प्रतिष्ठा का दिखावा बन गया है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर संस्थान द्वारा बोध-नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अन्र्तगत लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे से मुक्त भी किया जा रहा है। नशे से ग्रसित होने का मुख्य कारण है- नशीले पदार्थ पर मानसिक व शारीरिक निर्भरता। इसी निर्भरता का पूर्ण निवारण ब्रह्मज्ञान ध्यान पद्धति है। ब्रह्मज्ञान से भाव ईश्वर के प्रकाश रूप का दर्शन करना है। जो एक श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ सदगुरू द्वारा ही संभव है।  इस कार्यक्रम में प्रिंसीपल डा.परमजीत सिंह,रैड रिबन क्लब इंचार्ज प्रो. विजय कुमार,प्र्रो.रणजीत कुमार,प्रो.कुलविंदर कौर आदि मौजूद थे।
अंत में साध्वी जी ने बताया कि संस्थान की ओर से 16 अगस्त 2018 को विशल नशा मुक्ति रैली निकाली जा रही है जिसका समय सायं 4 बजे से 6 बजे तक होगा। यह रैली श्री लाल द्वारा मंदिर नजदीक शिमला पहाड़ी से होकर शहर के अलग-अलग मार्गो से होते हुए श्री लाल द्वारा मंदिर में पहुँचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here