महिंदर चौधरी ने संभाली रोटरी होशियारपुर मेन की बागडौर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। रोटरी होशियारपुर मेन की एक विशेष बैठक भाग्य तारा रोटरी बैठक हाल होशियारपुर में आयोजित हुई। जिसमें रोटरी वर्ष 2018-19 के लिए चुने गए प्रधान रोटेरियन महिंदर सिंह चौधरी जोकि अस्वस्थ्य चल रहे थे कि विधिवत इस्ट्रालेशन रोटेेरियन जी.एस. बावा, पूर्व जिला गर्वनर ने विशेष तौर कालर पहानकर की।

Advertisements

इस मौके पर प्रधान महिंदर सिंह चौधरी ने अपनी टीम की घोषणा इस प्रकार की। सचिव रोटेरियन रवि जैन, (आई.पी.पी) सतीश पुरी, वरिष्ठ उपप्रधान दिनेश नागपाल, उपप्रधान वरिंदर चोपड़ा, ज्वाइंट सचिव रोटेरियन रजिंदर मोदगिल, फाईनांस सचिव रोटेरियन अशोक जैन, सारजट एट आर्मस रोटेरियन रवि जैन, डायरैक्टर सी.बी. जोशी (वोकेशनल सर्विसज), रोटेरियन योगेश चंद्र (रोटरी फाऊडेशन), रोटेरियन अशोक मल्होत्रा (क्लब सर्विसज), रोटेरियन जरनैल सिंह धीर (यूथ सर्विसज) आदि को नियुक्त किया गया।

इस मौके पर पूर्व गर्वनर रोटेरियन जी.एस. बावा ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी इंटरनैशनल के वर्ष 2018-19 के प्रकल्पों के बारे में तथा रोटरी के नियमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर सचिव रवि जैन ने बताया कि इस वर्ष में स्कूलों में स्वच्छ भारत के अंर्तगत शौचालय का रख-रखाव तथा बाथबेशन दिए जाएगे। इस मौके पर रोटेरियन रजिंदर मोदगिल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इस अवसर पर रोटेरियन सतीश पुरी, दिनेश नागपाल, रजिंदर मोदगिल, वरिंदर चोपड़ा, अशोक जैन, चतुर भूषण, ओ.पी. सूद, योगेश चंद्र, अशोक मल्होत्रा, जरनैल सिंह धीर, ओमकांता, सुमन नैय्यर आदि मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here