फल की इच्छा त्याग कर्मों में सुधार करने से ही मानव जीवन होता है सफल: यशपाल जैन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। एस.ए.वी. जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षा निधि के प्रधान यशपाल जैन के दिशा निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा निधि के प्रधान यशपाल जैन द्वारा भेजे गए संदेश को स्कूल की डीन सुनीता दुग्गल ने पढ़ते हुए बच्चों को बताया कि भगवान कृष्ण ने धर्म की स्थापना के लिए अवतार लिया था।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने उपदेश में कहा कि कर्म के फल की इच्छा व्यक्ति न करके सिद्धांत पर आज का मानव अगर चलता है तो वे किसी हद तक अपने कर्मों में सुधार लाकर मानव जीवन को सफल बना सकता है। इस अवसर पर स्कूल के किंडर गार्टन विभाग के बच्चों ने श्री कृष्ण और राधा के स्वरूप बन कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here