बेटियां आज हर क्षेत्र में छू रही हैं नई ऊंचाईयां:अश्विनी गैंद

nai-soch-kamalpur
-राष्ट्रीय स्तर पर सोलो डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा दीया को किया सम्मानित – होशियारपुर। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सोलो डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली सरकारी हाई स्कूल कमालपुर की छठी कक्षा की छात्रा दीया को सामाजिक संस्था ‘नई सोच’ की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के हैडमास्टर तेजपाल सिंह ने बताया कि उक्त छात्रा न बोल सकती है और न ही सुन सकती है। इसके माता-पिता व बहन भी इसी समस्या से ग्रस्त हैं। परन्तु इसने इस कमी को कभी भी अपने ऊपर भारी नहीं होने दिया है तथा डांस प्रतियोगिता में पहले अमृतसर में तो फिर उड़ीसा में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करके स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। छात्रा की उपलब्धि और उसकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी मिलने पर अश्विनी गैंद ने छात्रा को पढ़ाई एवं पारिवारिक तौर पर किसी भी तरह की जरुरत होने पर अपनी तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अश्विनी गैंद ने कहा कि आज महिलाएं और हमारी बेटियां हर क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छू रही हैंं तथा यह बड़े गर्व की बात है। छात्रा दीया को आशीर्वाद प्रदान करते हुए अश्विनी गैंद ने कहा कि जिला होशियारपुर की जिलाधीश भी एक महिला हैं और अन्य कई विभाग हैं जहां पर महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रही हैं। इस मौके पर पार्षद मीनू सेठी, विजय सूद पप्पा, मनजिंदर सिंह सियान, मनोज शर्मा, अश्विनी छोटा, डा. पंकज शर्मा, सुरजीत मिंटा इत्यादि मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here