होशियारपुर जिला भाजपा कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की सूची जारी

13879396_1052580514820190_3107877995649100529_n

होशियारपुर। जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय सांपला स्वीकृति के बाद जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष जी के निर्देशानुसार शेष रहते मंडल अध्यक्ष, मोर्चे तथा भाजपा कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा भी आगामी 2-3 दिनों में कर दी जाएगी। जिला भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए डा. रमन घई ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों को देखते हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को जल्द ही संगठन में उनकी जिम्मेदारीयां सौंप दी जाएंगी। जिला भाजपा अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को पार्टी का काम आगे बढ़ाने और भाजपा अकाली गठबंधन के लिए दिनरात मेहनत से पार्टी का कार्य करने की अपील की ताकि प्रदेश में अकाली-भाजपा गठबंधन की तीसरी बार सरकार बने।

Advertisements

जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची इस प्रकार है:-

सर्बजीत कौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुषमा सेतिया, लवली खन्ना, संजीव पंचनंगला, ज्ञान बांसल व गौरव वालिया को उपाध्यक्ष, गोपी चंद कपूर एवं सरपंच गगनोली बलविंदर कुमार को महासचिव, अर्चना जैन, अमरजीत कौर रमन, पार्षद निपुण शर्मा, कुलवंत कौर, एडवोकेट दिलबाग सिंह बागी व जसविंदर लक्की को सचिव, दविंदर दुआ को कोषाध्यक्ष लगाया गया है। इनके अलावा विजय सूद, प्रमोद सूद, विजय पठानिया, भजन कौर बोदल, संजीव जैन, उमेश जैन, राजेश नकड़ा, जसविंदर कौर, मनप्रीत सिंह, सुरिंदर पराशर, डा. राजन बांसल, चरनजीत लाल भल्ला, चतरभुज जोशी, डा. राम इकबाल, मास्टर केसर सिंह, श्रीमती राकेश सूद, अशोक बाली, राजेश अरोड़ा, कौशल पठानिया, चंद्रकांता दत्ता, एडवोकेट गुरप्रीत कौर, गगन बत्तरा, दीपक प्रभाकर, प्रकाश सिंह ढोलवाहा, अजीत सिंह लक्की, सुरेश भाटिया, राकेश कुमार, हरभजन ठेकेदार, सविता सूद, नरिंदर कौर, अशोक कुमार शोकी, रमेश कुमार, डा. राज कुमार सैनी, मुनीष गुप्ता, तृप्ता देवी, हरबंस लाल, गुरबख्श कौर को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

आफिस प्रभारियों और मीडिया टीम की नियुक्ति पर लगाई रोक

भाजपा जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने जिला मीडिया टीम व कार्यालय प्रभारियों की नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए बताया है कि इनकी नियुक्तियां एकाध दिन में प्रदेश अध्यक्ष से बात करके की जाएंगी। डा. रमन घई ने बताया कि जिला आफिस वीयरर व कार्यकारिणी सदस्यों की नयुक्तियां भी ऊपर भेजी जा रही हैं। फिलहाल उक्त नियुक्तियों पर रोक लगाई जा रही है व एकाध दिन में इनकी सूची जारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here