Saturday, October 24, 2026
Home Crime हरमन टूर एडं ट्रैवल को चोरों ने बनाया निशाना, चोरी उपरांत लगाई...

हरमन टूर एडं ट्रैवल को चोरों ने बनाया निशाना, चोरी उपरांत लगाई आग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पवन विग। गत रात्रि 2 सितंबर को बस स्टैंड के समीप लक्ष्मी मार्किंट में स्थित हरमन टूर एडं ट्रैवल को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहां से एक लैपटॉप, नकदी तथा कुछ जरुरी कागजात चोरी कर लिए। चोरों द्वारा दुकान में पड़े बहुत सारे वीजा लगे पासपोर्ट फाड़ दिए गए तथा वह जाते-जाते दुकान के भीतर आग लगा गए।

Advertisements

दुकान मालिक प्रमोद सैनी ने बताया कि वे किसी काम के लिए बाहर गए हुए थे। आज सुबह उन्हें पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि आप की दुकान के ताले टूटे पड़े है तथा अंदर से कुछ जलने की बू आ रही है। जब उन्होंने दुकान पर आकर देखा तो दुकान के भीतर का सारा सामान जल चुका था तथा चोर एक लैपटॉप, नकदी तथा कुछ अन्य जरुरी कागजात ले गए। चोर जाते समय दुकान में आ लगा गए। उन्होंने बताया कि दुकान के भीतर पड़े वीजा लगे पासपोर्ट भी चोरों द्वारा फाड़ दिए गए व आग के कारण कई पासपोर्ट जल गए। इस संबंधी सूचना मिलने पर थाना माडल टाऊन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here