भाजपा पद यात्रा में भाजयुमो की रहेगी अहम भूमिका: रणजीत सिंह राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पंजाब से कांग्रेस भगाओ पंजाब बचाओ पद यात्रा में जिला भाजयुमो बढ़चढ़ कर भाग लेगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करके तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उक्त जानकारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने इस संबंधी आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता से किए हर वायदे से मुकर रही है और राज्य में अमन एवं कानून व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा चुकी है। जिसके चलते प्रदेश का हर वर्ग दुखी है तथा कांग्रेस को उखाड़ फेंकने को तैयार है। जिस प्रकार देश के अधिकतर राज्यों से कांग्रेस का सफाया हो चुका है, उसी प्रकार प्रदेश को भी कांग्रेस मुक्त बनाना है। इसलिए भाजपा द्वारा प्रदेश भर में पद यात्रा निकाल कर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। राणा ने बताया कि पद यात्रा सुबह 11 बजे से कमालपुर चौक से चलेगी जोकि शहर के अलग-अलग बाजारों से होती हुई शास्त्री मार्किट स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ता से अपील की कि वे समय पर पहुंचकर रैली में शामिल हों।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here