Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur जंपर ठीक करते समय ठेका कर्मचारी की मौत

जंपर ठीक करते समय ठेका कर्मचारी की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ गांव मस्तीपाल कोट के पास आज 14 जुलाई को दोपहर बिजली के पोल पर जंपर ठीक कर रहे सीएचबी कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान बलबीर सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी झावां के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब बलबीर सिंह, सहायक लाइनमैन अवतार सिंह की मौजूदगी में बिजली के खंबे पर जंपर ठीक कर रहा था।

Advertisements

तभी अचानक तार में करंट आने के कारण वह इसकी चपेट में आ गया तथा खंबे से नीचे गिर गया। उसे टांडा अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान सीएचबी कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने बलबीर सिंह के परिवार को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here