भगवान वाल्मीकि जी की भव्य शोभा यात्रा श्रद्धापूर्वक संपन्न

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सृष्टिकर्ता करूणा सागर भगवान वाल्मीकि जी महाराज के पावन प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा भगवान वाल्मीकि सभा होशियारपुर के जिला प्रधान मनोज कैनेडी, चेयरमैन तरसेम लाल हंस, शहरी प्रधान तरसेम आदिया की अध्यक्षता में शहीद उधम सिंह पार्क से बहुत ही श्रद्धा व उल्लास के साथ आरंभ हुई। इस भव्य शोभा यात्रा में शहर के धार्मिक, राजनीतिक व समाजिक संगठनों के पदाधिकारी जिनमें केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद, मेयर शिव सूद, विधायक शाम चौरासी पवन आदिया, विधायक चब्बेवाल डा.राजकुमार, अविनाश राए खन्ना, कमल चौधरी, वरिंदर बाजवा, प्रेम सिंह डिप्टी मेयर, पार्षद रूप लाल थापर, पार्षद प्रिया सिद्धू, नवीन जैरथ,अमरपाल काका, भगवान सिंह चौहान, ओंकार झम्मट, हरजिंदर सिंह धामी, जतिंदर सिंह लाली बाजवा, बीबी मोहिंदर कौर जोश, भारती कैनेडी मैंबर एस.सी. कमिशन पंजाब आदि शामिल हुए।

Advertisements

भव्य शोभा यात्रा में भिन्न-भिन्न गांवों व मुहल्लों से आई हुई झांकिया यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। भजन मंडलियों ने अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा शहर वाल्मीकि जयकारों से गूंज उठा। बैंड बाजे व सिर पर कलश उठाए वीरांगना शोभा यात्रा में चार चांद लगा रही थी। करूणा सागर भगवान वाल्मीकि महाराज जी का डोला भव्य शोभा यात्रा की शान बढ़ा रहा था। यात्रा की समाप्ति पर घण्टा घर चौंक में सभा की ओर से स्मृति चिन्ह् देकर आई हुई झाकियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के संगठनों व सभा के पदाधिकारियों जिनमें विनोद हंस, कौंसलर मोहन लाल पहलवान, लाल चन्द भट्टी, गोपाल दास पालो, अमरजीत खोसला, सुरिन्द्र भट्टी, विपिन गब्बर, अनिल हंस, चिन्टू हंस, विकास हंस, महिन्द्रपाल कैपिटल, जतिन्द्र मंगू, हरि राम आदिया, कमल भट्टी, सुरिन्द्र छिन्दा, हंस राज हंस, जतिन्द्र हंस, बिल्ला कोच, पवन आदिया, कमल आदिया, अनिल सभ्रवाल, विपनेश संगर, एडवोकेट विनीश राए हंस, एस.एम.सिद्धू, विक्की गिल्ल, विक्की आदिया, घुग्गा पहलवान, यशपाल आदिया, अर्जुन मरवाहा, प्रो. वरिन्द्र आदिया, सन्नी खोसला आदि शोभा यात्रा में शामिल हो पुण्य के भागी बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here