होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट:मुक्ता वालिया। सहायक प्रशिक्षण केंद्र सीमा सुरक्षा बल खडक़ा कैंप होशियारपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन आई.जी एस.टी.सी. बी.एस.एफ. खडक़ां, परविंदर सिंह बैंस की देखरेख में करवाया गया।
इस दौरान बी.एस.एफ खडक़ां के सभी कर्मियों ने बड़े उत्साह और जोश के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सुबह रन फार यूनिटी में भाग लिया। इसके बाद आई.जी परविंदर सिंह बैंस ने बी.एस.एफ, खडक़ां के सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई और बाद में प्रशिक्षुओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान 10 अधिकारी, 50 अधिनस्थ अधिकारी और 550 अन्य कर्मचारी शामिल थे। अंत में आई.जी बैंस ने सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में जानकारी दी।