रेलवे कमेटी के सदस्य बनने पर जिला भाजपा ने किया जगतार सैनी को सम्मानित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट- मुक्ता वालिया। जिला भाजपा के प्रमुख नेताओं ने पंजाब भाजपा के पूर्व महामंत्री जगतार सिंह सैनी को उत्तर रेलवे की जोनल यूजर्स कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में सम्मान समारोह करवाया गया।

Advertisements

जिसमें प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,मेयर शिव सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रदेश सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि जगतार सिंह सैनी की पार्टी प्रति सेवाओं को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें यह मान बख्शा है। अब सैनी रेलवे में लोगो को आने वाली मुश्किलों को रेलवे अधिकारियों के सहयोग से हल करवाएंगे। इस मौके पर जगतार सिंह सैनी ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जि़म्मेदारी उन्हें पार्टी ने सौंपी है, उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे।

सैनी ने कहा कि वह रेलवे में लोगों को होने वाली मुश्किलों को पहल के आधार पर हल करवाएंगे। इस मौके पर विनोद परमार,निपुण शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, विजय सूद, संजीव दुआ, मीनू सेठी, अर्चना जैन, कुलवंत कौर, अखिल सूद, शिव कुमार काकू, रमेश ठाकुर, अशोक शोकी, अश्विनी गैंद, अमरजीत लाडी, संजू अरोड़ा, हरमेश लाल, अश्विनि विग, मनजिंदर सियान, विपुल वालिया, अमरजीत पिंदा, यशपाल शर्मा, रामदेव यादव, भारत भूषण वर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here