Saturday, October 17, 2026
Home Hoshiarpur वैष्णो धाम में माता रानी की चौंकी के संबंध में शोभायात्रा 2...

वैष्णो धाम में माता रानी की चौंकी के संबंध में शोभायात्रा 2 मई को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम भरवाई रोड होशियारपुर में माता रानी की चौंकी के संबंध में 2 मई 2022 दिन सोमवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए प्रधान शाम लाल ने बताया कि 3 मई को माता जी की चौंकी और 21 मूर्तियों की स्थापित की जाएगी तथा अर्धकुवारी गर्भ जून मंदिर और बाबा बालक नाथ मंदिर भक्तों के लिए खोला जाएगा। जिसके संबंध में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Advertisements

शोभायात्रा करीब 3 बजे मंदिर से शुरु होकर शहर के अलग-अलग बाजारों की होती हुई मंदिर में विश्रामित होगी। इस अवसर पर श्यामलाल, विजय कश्यप, कुलदीपक मल्होत्रा, अश्विनी शर्मा छोटा, राकेश भार्गव, दिनेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, महेंद्र पाल गुप्ता, हनी शर्मा, संजीव ठुकराल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here