चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार सोशल मीडिया तक न रहे सीमित:संजीव अरोड़ा

24-10-16-hsp
-व्यापारी और आम लोग चाइनीज वस्तुओं की खरीद-फरोख्त न करें-
होशियारपुर। भारत विकास परिषद की एक बैठक प्रधान जगमीत सिंह सेठी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर प्रांतीय संयोजक संजीव अरोड़ा विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि दीपावली एवं अन्य त्यौहारों पर चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करें। उन्होंने कहा कि यह बहिष्कार मात्र सोशल मीडिया तक ही सीमित न रहे, इसलिए जरुरी है कि व्यवसायी एवं आम व खास लोग चीनी वस्तुओं की खरीद-फरोख्त न करें। तभी चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का नारा सार्थक हो पाएगा। संजीव अरोड़ा ने भारत सरकार से अपील की कि चीनी वस्तुओं के भारत में निर्यात की संधी को तोड़ा जाए, क्योंकि यह वस्तुएं बहुत ही घातक सिद्ध हो रही हैं तथा इससे देश की अर्थ व्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इस मौके पर प्रधान जगमीत सिंह सेठी एवं महासचिव राजिंदर मोदगिल ने समस्त सदस्यों से आह्वान किया कि वे चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को एक लहर की तरह जन-जन तक पहुंचाएं ताकि भारत में बनी वस्तुओं का उपभोग बढ़ाया जा सके और हमारे अपने लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूर हो सके। उन्होंने बताया कि परिषद की तरफ से दीपावली से पहले एवं बाद शिक्षण संस्थानों में विशेष सैमीनार आयोजित करके चीनी वस्तुओं के बहिष्कार को एक आंदोलन के रुप में तैयार किया जाएगा। इस मौके पर कुलविंदर सिंह सचदेवा, तरसेम मोदगिल, सुधीर गुप्ता, कुलवंत सिंह पसरीचा, एच.के. नकड़ा, मास्टर गुरप्रीत सिंह, राज कुमार मलिक, राजेश बांसल, लोकेश खन्ना, रविंदर भाटिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here