राष्ट्रीय वोटर दिवस के उपलक्ष्य में लोकतंत्र में वोटरों की महत्ता के बारे दी जानकारी

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। चुनाव आयोग की हिदायतों पर टांडा हलका के विभिन्न पोलिंग बूथों पर राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। सरकारी स्कूल डाला टांडा में बूथ नंबर 134 व 137 में बी.पी.ई.ओ बलविंदर कौर, बी.एल.ओ रशपाल सिंह व विनोद कुमार के नेतृत्व में मनाए गए राष्ट्रीय वोटर दिवस दौरान लोकतंत्र में वोटरों की हिस्सेदारी की महत्ता के बारे में बताया गया।

Advertisements

इस दौरान नई वोटों के लिए फार्म नंबर छ: भी भरवाए गए। इस दौरान बी.एल.ओ. रशपाल सिंह ने बताया कि नई बनाई गई वोटों को बाद में लगातार चल रही शोध दौरान कार्रवाई के बाद में वोटर सूची में शामिल किया जाएगा। इस मौके स्कूल मुखी महिंदर कौर, रविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, चेतन कुमार इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here