Sunday, October 25, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्र हिमांशु तथा प्रथम ने पास की सी.ए की...

सेंट सोल्जर के छात्र हिमांशु तथा प्रथम ने पास की सी.ए की परीक्षा

होशियारपुर (द सटैलर न्यूज़),रिपोर्ट: पुष्पिंदर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आई.सी.ए.आई) द्वारा नवंबर 2018 में ली गई सी.ए. फाइनल टेस्ट को पास कर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स के दो छात्र ने पहले एटेम्पट में पास कर संस्था और अभिभावकों का नाम रौशन किया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्र को बधाई देते हुए बताया कि छात्र हिमांशु बावा ने 800 में 406 अंक प्राप्त कर पहली बार में ही परीक्षा पास की है।

Advertisements

ऐसे ही प्रथम शर्मा ने 66 प्रतिशत के साथ यह परीक्षा पास की है। प्रथम की माता नीलम शर्मा तथा हिमांशु की माता नीना बावा सेंट सोल्जर ग्रुप में अध्यापिका है। अभिभावकों ने कहा कि उन्हें अपने बेटों पर गर्व है साथ ही उन्होंने सेंट सोल्जर का धन्यवाद करते हुए बताया कि सेंट सोल्जर द्वारा हमेशा ही आगे बढऩे के छात्रों की मदद की है। श्री चोपड़ा ने प्रथम तथा हिमांशु को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दी और कहा कि हम हर उस छात्र के साथ है जो पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here