अमरजीत सिंह कंडी का पार्थिव शरीर पी.जी.आई.को किया दान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वरिष्ठ पत्रकार 72 वर्षीय स.अमरजीत सिंह कंडी का कल शनिवार को दोपहर बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया। आज रविवार को स्थानींय सिविल अस्पताल के शवघर से उनका पार्थिव शरीर उनके परिजनों व शुभचिंतकों की उपस्थिति में चंडीगढ़ पी.जी.आई.में दान के लिए भेजा गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डा.अजय बग्गा, आर.टी.आई. एक्टिविस्ट राजीव वशिष्ठ, श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल के प्रधान हरीश सैनी, प्रिंसीपल दीपक वशिष्ठ, मृतक अमरजीत सिंह कंडी की धर्मपत्नी कुलवंत कौर के अलावे बलजिन्द्र सिंह हीराहर, सतनाम सिंह, अजीत सिंह, हरभजन सिंह, लव कुमार गौतम, महेन्द्र पाल,शशि वशिष्ठ, दलजीत कौर, प्रवीण गौतम, मनिन्द्र सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisements

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डा.अजय बग्गा ने कहा कि स.अमरजीत सिंह कंडी ने अपने जीवनकाल में ही मरणोपरांत शरीर दान करने की ईच्छा व्यक्त की थी। आज उनकी इच्छानुसार श्रीराम चरित मानस प्रचार मंडल के माध्यम से उनका पार्थिव शरीर एनाटॉमी विभाग पी.जी.आई. में भेज दिया गया ताकी पी.जी.आई.में मैडीकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी को अनुसंधान में सहायता मिले। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरुकता क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था सवेरा से स्व.अमरजीत सिंह कंडी पिछले 25 सालों से बतौर संरक्षक के तौर पर जुड़े हुए थे। मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनकी इच्छानुसार अनुसंधान के लिए शरीर दान करके बड़े ही पुण्य, मानवीय व सराहनींय कार्य किया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जीते जी रक्तदान, मरणोपरांत अंगदान व शरीरदान को अपने जीवनशैली में अभिन्न हिस्सा में शामिल कर पुण्य के भागी बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here