अमीर-गरीब दोनों की पहुंच में है आयुर्वेद इलाज: जियाणी

unnamed
होशियारपुर। जिला वैद्य मंडल होशियारपुर द्वारा भगवान श्री धनवंतरी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय आर्युर्वेदिक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य व परिवार भलाई मंत्री पंजाब सुरजीत कुमार जियाणी व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तीक्षण सूद बतौर मुख्य अतिथि समारोह में उपस्थित हुए। इस अवसर पर सुरजीत कुमार जियाणी ने भगवान धनवंतरी जी की तस्वीर पर श्रद्धा के फूल अर्पित करने के उपरांत वैद्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सारी दुनिया में आर्युवैद प्रणाली की मानवता के भले के लिए की गई खोजों के कारण इस प्रणाली को सराहा जा रहा है तथा हमें गर्व है कि हजारों वर्षों से चली आ रही आर्युवैद प्रणाली का विरसा वैद्यों ने संभाल कर रखा है। उन्होंने कहा कि आर्युवेद इलाज सस्ता होने के कारण गरीबों की पहुंच में है तथा आर्युवेद द्वारा किए गए इलाज का कोई बुरा असर नहीं पड़ता था इससे बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है। इस दौरान उन्होंने वैद्य मंडल को पेश आ रही समस्याओं संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी हासिल की। जो समस्याएं मुख्यमंत्री स्तर पर हल होने वाली है, उनके लिए वह राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से समय लेकर सारे जिला वैद्य मंडल के नेताओं को साथ लेकर मिलेंगे तथा जो भी उनकी मांग है, उसको पूरा किया जाएगा।

Advertisements

समागम को संबोधित करते हुए तीक्ष्ण सूद ने कहा कि आर्युवैद प्रणाली दुनिया के विकसित देशों में प्रभावशाली ढंग से प्रफुलित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले में श्री गुरु रविदास आर्युवैदिक यूनिवर्सिटी खोली गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा आर्युवैद की शिक्षा हासिल करके लोगों की सेवा की जा सके। जिला वैद्य मंडल द्वारा मुख्यातिथि व विभिन्न जिलों से आए वैद्यों का सम्मान भी किया गया। इससे पहले मुख्यातिथियों ने विभिन्न जिलों से आए वैद्यों द्वारा जड़ी बुट्टियों से बनाई गई दवाइयां तथा जड़ी बुट्टी संबंधी जानकारी देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी को देखा तथा उनकी सराहना की। इस अवसर पर मेयर शिव सूद, जिला प्रधान भाजपा डा. रमन घई, मंडल प्रधान अश्विनी ओहरी, मनोज शर्मा, सिविल सर्जन डा. कैलाश कपूर, रजिट्रार संजीव गोयल, प्रो. बहादर सिंह स्नेत, जिला समाजिक सुरक्षा अधिकारी जगदीश मित्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. कुलदीप सिंह, जिला आर्युवैदिक अधिकारी रविदत्त मेहरा, आर्युवैदिक अधिकारी नरेश कुमार माही, रामदेव यादव, यशपाल शर्मा, चेयरमैन वैद्य रविकांत खोलिया, प्रधान वैद्य विनोद कुमार शर्मा, वैद्य तरसेम सिंह संधर, राजिंदर गुप्ता, वैद्य कृष्ण कुमार नारद, वैद्य हरभजन सिंह महिमी, वैद्य गोपाल कृष्ण शर्मा, सुभाष कटाणा, विनोद सहिगल, गोपाल कृष्ण आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here