
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री बड़े हनुमान जी सेवक संस्था होशियारपुर द्वारा श्री राम लीला कमेटी के सहयोग से श्री बड़े हनुमान जी मन्दिर, दशहरा ग्राऊंड, होशियारपुर में पहली बार श्रीराम जी का विवाह 6 दिसंबर दिन शुक्रवार को सांय 6.00 से रात्रि 8.00 बजे मनाया जा रहा है, इस उपलक्ष में स्वामी मोहनानंद संकीर्तन मंडल द्वारा श्रीराम गुणगान एवं संकीर्तन किया जाएगा।

आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर श्री बड़े हनुमान जी सेवक संस्था होशियारपुर व श्री राम लीला कमेटी होशियारपुर द्वारा सभी को सम्मान के साथ आमंत्रित किया जाता है।












