गिलजियां ने समाज सेवी कार्यों व खेलों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को किया सम्मानित

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। नगर कौंसल उड़मुड़ टांडा में हुए एक समागम दौरान विधायक संगत सिंह गिलजियां ने समाज सेवी कामो और खेलो को प्रोत्साहित करने कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक गिलजियां ने भाई मनजीत सिंह खालसा, जतिंदरपाल सिंह जेपी, नरिंदर अरोड़ा, कोच ब्रिज मोहन शर्मा व कोच कुलवंत सिंह को सम्मानित किया।

Advertisements

कौंसिल उपप्रधान गुरसेवक मार्शल ने उक्त सम्मानित हस्तीओ के समाजिक योगदान संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि राज करेगा ख़ालसा अखाड़ा टांडा के प्रधान मनजीत सिंह खालसा व् ग्रीन ऐड संस्था चलाने वाले जे पी ने टांडा इलाके में वातावरण सुरक्षा के लिए अलख जगाते हुए नगर में मिशन ग्रीन के तहत हज़ारों पौधे लगा कर उनकी देखभाल का काम शुरू किया है। स्टेट अवार्डी अध्यापक नरिंदर अरोड़ा ने सरकारी स्कूलों में लोगों का विश्वास बहाल करते हुए सरकारी स्कूल झांस पंजाब का अहम स्कूल बनाया है।

ऐथलेटिक कोच कुलवंत सिंह पंजाब पुलिस व् बास्केटबाल कोच ब्रिज शर्मा पंजाब पुलिस ने टांडा इलाके में खिलाडिय़ों की नर्सरी त्यार करते हुए राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी पैदा किए हैं। इस दौरान जिला परिषद सदस्य रविंदरपाल सिंह गोरा। कौंसल प्रधान हरी कृष्ण सैनी, ई ओ कमलजिंदर सिंह, राजेश लाडी, देसराज डोगरा, जगजीवन जग्गी, जगदीश सैनी, रूपलाल, मैनेजर लखविंदर सिंह मुल्तानी राजकुमार राजू, पंकज सचदेवा, गिन्नी अरोड़ा, इंदरजीत मुल्तानी, गुरमुख सिंह, कृष्ण बिट्टु, आकाश कुमार, कमल चोपड़ा, रशपाल सिंह, डाक्टर राजा दयाल, राकेश बिट्टु, सुरिंदरजीत बिल्लू, दविंदर बिल्लू, दलजीत सिंह, अनिल पिंका आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here