
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। गांवों के विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार फंडो में कोई कमी नहीं आने देगी। सरपंच गांवों की समस्याओं को उन तक पहुंचाएं वो उनका जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे। उक्त बातों का प्रगटावा केंद्रीय मंत्री विजय सांपला केे कार्यलय में गांव खडियाला सैनियां के सरपंच प्यारा सिंह की समस्याओं को सुनने के दौरान डा. रमन घई ने कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गांवों के विकास कामों के लिए अनेक स्कीमें चलाई है तांकि गांवों में रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया गांवों के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा शौचालय बनाने, उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं को एल.पी.जी. गैस सिलेंडर दिए गए। डा. रमन घई ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। डा. रमन घई ने कहा कि केंद्र सरकार की लोग भलाई स्कीमों को लोगों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर गांव खडियाला सैनियां के सरपंच प्यारा सिंह ने केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को अपनी समस्याएं बताई। इस अवसर पर भाजपा नेता मंजीत बाली के अलावा अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।











