Friday, October 9, 2026
Home Crime चोरों ने की बैंक में चोरी करने की नाकाम कोशिश

चोरों ने की बैंक में चोरी करने की नाकाम कोशिश

होशियारपुर/टांडा उड़मुड़(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। गत आधी रात चोरों ने अड्डा चोलांग में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में चोरी करने की नाकाम कोशिश की। हालाँकि चोर बैंक का शटर और कैंची गेट तोडऩे में नकाम रहे। प्रात:काल स्थानिक दुकानदार से सूचना मिलने पर मौके पर पंहुचे ब्रांच मैनेजर राजीव रंजन ने इसकी सूचना टांडा पुलिस को दी।

Advertisements

थाना टांडा के प्रभारी एस.आई. बिक्रम की टीम ने मौके पर पहुँचकर सी.सी.टी.वी .फुटेज की मदद के साथ जाँच शुरू की है। चोरों ने चोरी करने की कोशिश करते समय बैंक की बिजली सप्लाई भी काट दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here