होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल लक्ष्मी एन्कलेव होशियारपुर में बीते दिन एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस के अलावा हर्डल रेस, सैक रेस, कोन रेस, थ्री लेग रेस, फ्रॉग रेस, लेमन रेस तथा स्पून रेस में नन्हें छात्रों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। इस दौरान 200 मीटर रेस (लड़कियों) में अमन ने पहला, प्रीती ने दूसरा तथा शैलजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सैक रेस में जसमीत सिंह ने पहला, भवन ने दूसरा तथा कबीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हर्डल रेस में पारस ने पहला, सुखनूर ने दूसरा तथा प्रवेश ने तीसरा स्थान प्रापत किया। थ्री लेग रेस में जश्न ने पहला, आकाश ने दूसरा तथा क्रिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल सुशील सैनी ने सभी विजेताओं को बधाई दी ओर विजेता छात्रों को मैडल प्रदान किए। इस एथलेटिक्स मीट को सफल बनाने में अध्यापिका समूह स्कूल स्टाफ का सहयोग रहा।