Wednesday, October 28, 2026
Home Education माडल टाउन पुलिस ने 1 घंटे में नंदनी की तलाश कर उसे...

माडल टाउन पुलिस ने 1 घंटे में नंदनी की तलाश कर उसे परिजनों को सौंपा, सभी ने ली राहत की सांस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी स्कूल कामलपुर (टाहली वाला स्कूल) में तीसरी कक्षा में पढऩे वाली नंदनी पुत्री सागर निवासी गली नंबर 16 कमालपुर स्कूल से छुट्टी के बाद लापता हो गई थी। स्कूल स्टाफ एवं परिजनों ने नंदनी को काफी तलाश किया, लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी पलविंदर सिंह एवं थाना माडल टाउन प्रभारी इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह जौड़ा ने स्कूल पहंचकर बच्ची संबंधी जानकारी जुटाई और उसकी तलाश शुरु कर दी थी।

Advertisements

इंस्पैक्टर बलविंदर सिंह जौड़ा ने इस मामले में एसएसपी सरताज सिंह एवं डीएसपी पलविंदर सिंह द्वारा मिले निर्देशों पर तीव्रत कार्यवाही करते हुए बच्ची को मात्र एक घंटे से भी कम समय के भीतर ढूंढा निकाला और उसे परिजनों के हवाले किया। बच्ची मिलने के बाद जहां सभी ने राहत की सांस ली वहीं स्कूल स्टाफ एवं अभिभावकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here