शहीद हुए जवानों की आत्मिक शांति के लिए सांपला ने की प्रार्थना

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: मुक्ता वालिया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गत दिवस हुए आतंकी हमले में सी.आर.पी.एफ. के 44 जवान शहीद हो गए थे, की आत्मिक शांति के लिए केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा व शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बताया कि सी.आर.पी.एफ. के काफिले पर आतंकी हमला निंदनीय है।

Advertisements

उन्होंने कहा आतंकवादियों का कोई धर्म व कोई जाति नहीं होती वो इंसानियत के दुश्मन है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने बताया कि सी.आर.पी.एफ. के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा देश वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है और शहीदों के परिवारों की पूरी मदद करेगी। शोक सभा में भाजपा नेता विजय अग्रवाल, डा. रमन घई, एडवोकेट डी.एस. बागी के अलावा अन्य भाजपा नेता, कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here