शहीदों को समर्पित सामूहिक साधना शिविर लगाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में गत दिवस हुई घटना बेहद दुखदायी थी। देश के लिए शहीद हो चुके महान वीरों की आत्मिक शांति के लिए दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से गौतम नगर में स्थित स्थानीय आश्रम में सामूहिक साधना का आयोजन किया गया।

Advertisements

जिसमें भारी संख्या में पहुंचकर संगत ने ईश्वर के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि अपनों से बिछुड़ चुकी रुहों को ईश्वर अपने सात्रिध्य में स्थान दें और परिवारजनों को इस कष्ट से उभरने के लिए धैर्य प्रदान करें। ऐसे महान वीरों के परिवारजनों के साथ पूरा देश उनका सहयोगी बनने के लिए तैयार है। संगत ने हमले में शहीद सी.आर.पी.एफ . के जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। अंत में साध्वी बहनों ने प्ररेणादायक भजनों का गायन किया,

जिसके बोल इस प्रकार थे… सलाम उन शहीदों को जो खो गए, वतन को जगाकर जो खुद सो गए। वो थे लाडले अपने माओं के पाले, मगर हो गए गोलीयो के हवाले। आजादी के बदले जवानी लुटा दी, वतन के लिए जान की बाजी लगा दी। हमारे थे अब देश के हो गए वतन को जगाकर खुद सो गए। हिंदू या सिख थे सलाम उनको जिनकी वो संतान थे। सलाम उनको जो यह बात कह गये कि बेटा गया है वतन तो रहे युदा होके हमसे वो खो गये वतन को जगाकर खुद सो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here