Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur रयात बाहरा में 18 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, अधिक से अधिक...

रयात बाहरा में 18 फरवरी को लगेगा रोजगार मेला, अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के तहत रयात-बाहरा कालेज चंडीगढ़ रोड होशियारपुर में 18 फरवरी दिन सोमवार को लगने वाले रोजगार मेले का युवा अधिक से अधिक लाभ लें और रोजगार प्राप्त करने हेतु समय पर पहुंचें।

Advertisements

यह आह्वान जिलाधीश ईशा कालिया ने पढ़ेलिखे व स्किल्ड युवाओं से किया। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियां पहुंच रही हैं तथा युवाओं के लिए रोजगार पाने का यह सुनहरी मौका है। उन्होंने बताया कि नौकरी के चाहवान युवक पंजाब सरकार की योजना से जुड़ी वैबसाइट ghargharrozgarpunjab.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करके भी इसका लाभ ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here