Monday, October 26, 2026
Home Himachal प्रिंसिपल अशोक सोनी को सेवनिवृति होने पर दी विदाई पार्टी

प्रिंसिपल अशोक सोनी को सेवनिवृति होने पर दी विदाई पार्टी

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। समाज-सेवा, समर्पण व समाज निर्माण में अध्यापक अपनी श्रेष्ठ भूमिका निभा रहे हैं। गुरू का कार्य युवा मनों को राष्ट्र प्रेम और अभिभावकों के प्रति श्रद्धा की भावना सृजन करना और उसे जगाए रखना है। यह उदगार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनोह के प्रधानाचार्य एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद अशोक सोनी ने व्यक्त किए हैं। वह प्रधानाचार्या एवं निरीक्षण संघ हमीरपुर द्वारा आयोजित उनकी 28 फरवरी को होने वाली सेवानिवृत्ति की विदाई पार्टी के अवसर पर प्रधानाचार्यों को संबोधित कर रहे थे। प्रधानाचार्य संघ ने अशोक सोनी तथा उनकी पत्नी शशि सोनी को स्मृति चिन्ह, शाल तथा टोपी देकर सम्मानित किया गया। अशोक सोनी 34 साल की शिक्षा विभाग की नौकरी के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Advertisements

राष्ट्रीय सेवा योजना, सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में उनकी सेवाओं को विभाग विशेष रूप में याद रखेगा। वे डाइट शिमला के प्रधानाचार्य भी रहे तथा प्रवासी व स्कूल छोड़ चुके बच्चों की शिक्षा में उनका विशेष योगदान रहा है। स्कूलों के मुखिया को स्कूल नेतृत्व के प्रशिक्षण में भी उन्होंने प्रदेश स्तर पर काम कीट है। इस अवसर पर विजय चौधरी, देस राज भरवाल, विनोद डोगरा, रेणु कौशल, रानी चंद्रावती डोगरा, दवेंद्र कुमार, यशवीर, मदन बन्याल, अजय पुरी, राजेन्द्र वर्मा तथा बी.के. शर्मा आदि प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here