भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली विजय संकल्प बाइक रैली

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-2019 के लोकसभा चुनाव फिर से भाजपा के नाम होंगे। इसीलिए भाजपा देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर लोगो से संपर्क कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आह्वान पर पूरे देश में युवा मोर्चा के नेतृत्व में विजय संकल्प बाइक रैली जोकि होशियारपुर के रोशन ग्राउंड से निकालने दौरान जिला महामंत्री विनोद परमार ने उक्त विचार व्यक्त किए।

Advertisements

इसी क्रम में जिला भाजपा युवा मोर्चा को इस बाइक रैली की कमान सौंपी गई थी। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, जिला अध्यक्ष विजय पठानिया, मेयर शिव सूद, लोकसभा क्षेत्र के सह प्रभारी सरदार जगतार सिंह सैनी के साथ प्रदेश युवा मोर्चा वाइस प्रधान बख्शीश सिंह विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा के नेतृत्व में हजारों भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में हिस्सा लिया। देश भर में फिर मोदी सरकार की केंद्र में वापिसी के लिए युवा शक्ति तैयार है। विजय संकल्प रैली स्थानीय रोशन ग्राउंड से शुरु होकर फगवाड़ा चौक, श्री वाल्मीकि चौक, सब्जी मंडी, खानपुरी गेट से होते हुए कनक मंडी से घंटाघर से होते हुए जिला भाजपा कार्यालय, शास्त्री मार्किट में समाप्त हुई।

इस मौके पर जिला महामंत्री निपुण शर्मा, कृष्ण अरोड़ा, अश्विनी गैंद, अशोक कुमार शोकी, अनिल हंस, चिंटू हंस, जिन्दू सैनी, शिव कुमार काकू, सुरिंदर कुमार भट्टी, विपुल वालिया, राजा सैनी, कुलविंदर बब्बू, सुखजीत सिंह परमार, मनजिंदर सिंह, मनी, राजन शर्मा, मोंटी ठाकुर, योगेश गर्ग, राकेश कुमार, रुपेश चोपड़ा, करण मेहता, जतिंदर पनेसर, राघव शर्मा, प्रिंस गुम्बर, कुलवंत सैनी, मलकीत सिंह, इमाम, दिलप्रीत सिंह, शुभम ऐरी, विपिन ठाकुर, सोनू, बलविंदर बेदी, मोनू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here