चौधरी उत्तम चंद सैनी की अंतिम अरदास 6 मार्च को

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के राज्य उपप्रधान एवं सैनी जागृति मंच पंजाब के संस्थापक संदीप सैनी के नाना जी चौधरी उत्तम चंद सैनी का गत दिनों निधन हो गया। उनकी आत्मिक शांति के लिए 6 मार्च को टांडा उड़मुड़ के गुरुद्वारा साहिब कलौटी नगर में अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समागम होगा।

Advertisements

चौधरी उत्तम चंद के निधन पर सैनी जागृति मंच पंजाब के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी ने गहरा दुख प्रकट किया है। कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि सैनी जागृति मंच पंजाब के संस्थापक सदस्यों में से चौधरी उत्तम चंद सैनी सबसे प्रमुख एवं उच्च विचारों के धनी थे। चौधरी उत्तम चंद सैनी ने अपने जीवन के अनेक पड़ावो में समाज सेवा, देश सेवा एवं सैनी बिरादरी की एकजुटता की कामना के लिए कई कार्य किए। जिसके लिए मंच सदैव उनका ऋणी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here