नवांशहर के सैनेटरी इंस्पैक्टर जोशीला को किया सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: पुष्पिंदर। स्वच्छता को लेकर सरकार व प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रयास व जागरुकता कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। अपने शहर को साफ रखने में जितना योगदान नगर निगम का होता है, उतना ही लोगों के सहयोग का भी होता है। इसके लिए जरुरी है कि प्रशासन व निगम द्वारा भी अच्छी पैरवी की जाए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया जाए।

Advertisements

इसी मुहिम तहत 1 लाख की आबादी वाले भारत के सभी शहरों में से पंजाब का नवांशहर ने स्वच्छ भारत मुहिम तहत पहला स्थान हासिल किया। जिसका श्रेय नवांशहर में तैनात सैनेटरी इंस्पैक्टर दर्शन सिंह जोशीला को मिलता है। दर्शन सिंह की अध्यक्षता व लोकहित के लिए चलाई पैरवी के चलते ही नवांशहर ने यह उपलब्धि हासिल की। दर्शन सिंह को होशियारपुर पंहुचने पर नगर निगम संघर्ष कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी की अध्यक्षता में यूनियन सदस्यों ने उनका सम्मान किया।

जिस में महासचिव पंजाब कुलवंत सिंह सैनी विशेष तौर पर पंहुचे। इस दौरान सफाई मजदूर यूनियन में चेयरमैन लाल चंद, वाईस चेयरमैन अश्विनी लड्डू, प्रधान राजा हंस, वाईस प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, जय पाल, जय गोपाल सचिव, नरेश कुमार, हरदीप सिंह, प्रवीण सैनी प्रधान फायर यूनियन, जनक राज सैनेटरी इंस्पैक्टर, अमित गिल्ल, सन्नी लाहौरिया, मंगा, बब्बू, गुरविंदर सिंह, दलजीत सिंह साबी, सुक्खा, सोनू, हैप्पी, दीपू, रविंदर कुमार काका ने दर्शन सिंह को सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here