पार्षद सिद्धू की प्रेरणा से बसपा छोड़ रणवीर सिंह ने साथियों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेस पार्टी की जन हितौैषी नीतियों से प्रभावित होकर एवं पार्षद सुरिंदरपाल सिद्धू की प्रेरणा से बसपा नेता रणवीर सिंह ने साथियों सहित बसपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा। कांग्रेस में सभी साथियों का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने उनका सम्मान किया। इस मौके पर श्री अरोड़ा ने कहा कि पार्षद सुरिंदरपाल सिद्धू कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए सदैव कार्य किया है। पार्टी भी अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को बनता मान सम्मान देती है और बसपा नेता रणवीर सिंह व उनके साथियों का भी पार्टी में सम्मान बरकरार रखा जाएगा।

Advertisements

कांग्रेस पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया जाता है बनता सम्मान: कैबिनेट मंत्री अरोड़ा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति जाति व धर्म आधारित राजनीति व जनसेवा करना नहीं है बल्कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो निस्वार्थ भाव से मानव सेवा और देश सेवा को समर्पित है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी साथियों से कहा कि वे कांग्रेस की मजबूती एवं आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी के हक में आवाका बुलंद करें। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि उनके इलाके की जो भी समस्याएं हों उनके ध्यान में लाई जाएं ताकि उनका समय रहते हल करवाया जा सके। इस दौरान रणवीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां जनहित में होने के चलते वे कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं तथा जो विकास कार्य श्री अरोड़ा के माध्यम से हो रहे हैं उनका जन-जन को लाभ मिलेगा व होशियारपुर तरक्की के मार्ग पर अग्रसर होगा।

इस मौके पर रणवीर सिंह के साथ राजीव कुमार, जगजीत सिंह, रविंदर सिंह, मनदीप सिंह, सोमनाथ, दलबीर सिंह, कुलविंदर कुमार, अमरजीत, सतनाम, विनोद कुमार, शिव कुमार, संदीप कुमार, हरप्रीत सिंह, अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह व अन्य ने भी कांग्रेस का दामन थामा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here