Tuesday, October 13, 2026
Home Crime इनोवा कार ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को मारी टक्कर, एक...

इनोवा कार ने पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को मारी टक्कर, एक की मौत, मामला दर्ज

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। वैष्णों देवी भरपाई रोड आदमवाल के पास 20 मार्च रात्रि 10 बजे के करीब एक अज्ञात इनोवा कार की चपेट में आने से राममिलन (45) पुत्र गंगा राम निवासी भवानी नगर मूल निवासी सुल्तानपुर (यू.पी.) की मौत तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राम मिलन पिछले काफी समय से रोजाना ही ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने ही इलाके के एक रेहड़ी वाले के साथ पैदल ही घर लौटता था।

Advertisements

मंगलवाल देर रात 10 बजे के करीब राम मिलन व उसका साथी रेहड़ी के साथ ही घर लौट रहे थे कि पीछे से एक इनोवा कार ने दोनों को टक्कर मार गंभीर रूप से घायल कर दिया और चालक मौके से फरार हो गया। जिसको आस-पास के लोगों ने एम्बुलैंस की मदद से दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां डाक्टरों ने राम मिलन को पी.जी.आई. रैफर कर दिया और रास्ते में ही राम मिलन की मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here