धर्म के लिए किया समर्पण कभी खाली नहीं जाता: साध्वी समीक्षा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मण्डल की तरफ से श्री राम भवन चांद नगर, बहादुरपुर में करवाई जा रही संगीतमयी दिव्य श्रीराम कथा के पांचवे दिन की कथा का शुभारंभ प्रयागराज से पधारी साध्वी समीक्षा जी द्वारा किया गया। श्री राम कथा आरंभ करते हुए साध्वी ने कहा कि जीवन में संतुलन आ जाए, जिसमें बाहर की प्रकृति व हमारे अंदर की प्रकृति संतुलित होकर सबको विश्राम देने वाली हो जाती है, यही राम जी का स्वरुप है।

Advertisements

धर्म, राष्ट्र, संस्कृति की रक्षा के लिए जो अपना कुछ अर्पित करता है परमात्मा उसे सरबत समर्पित कर देता है। भगवान श्री राम जी ने अपने जन्म से चंद्र देव को गौरवांवित किया। कृष्णा अवतार का आश्वासन देकर रात्रि देवी को प्रसन्न किया। प्रभु के अवतार से जहां पर सभी लोग खुश थे वहीं एक महात्मा चिंतित था। उन्होंने कहा कि असुरों का समूह, धर्म और मुनि महात्माओं को आहत कर रहा है, इनसे मुक्ति मिले इसीलिए परमात्मा को वन प्रांत में लाना होगा।

वह महात्मा पावन नगरी अयोध्या की ओर चल पड़े। सिद्ध आश्रम में पंहुचे तो वहां पर उपस्थित महामुनि, ज्ञानी मांग लिए तो केवल ब्राह्मण ही रह गए। मुनिवरों को जब पता चला कि राष्ट्र हितार्थ प्रभु अवतरित होंगे और धर्म की रक्षा के लिए सभी मुनिवर उन महात्मा के साथ चल पड़े। परमात्मा की कृपा से पुन: प्राप्त हुई संपूर्ण प्रतिष्ठा के साथ विप्र से मुनि, मुनि से मुनिवर, मुनिवर से महामुनि बन गए। इसीलिए धर्म के लिए किया गया समर्पण कभी खाली नहीं जाता।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस के प्रधान डा. कुलदीप नंदा, रिटायर सिविल सर्जन डा. अजय बग्गा, डा. एस.के. शर्मा, डा. किरणजीत कुमार, जगदीश पटियाल, प्रधान हरीश सैनी, अशिवनी चोपड़ा, मोहिंदर पाल गुप्ता, अश्विनी कालिया, हरीश खोसला, सुनील प्रिय, जे.पी. कश्यप, मास्टर निहाल चंद, दिनेश मेहंदीरत्ता, राजीव सोनी, डा. सुभाष जलाली, गुलशन धीर, रविंदर शर्मा, कृष्ण गोपाल आनंद, मनोहर लाल, संदीप शर्मा, रवि कटारिया व अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here