Sunday, October 25, 2026
Home Jammu & Kashmir गुरु रविदास सभा व अंबेडकर कमेटी ने डा. भीम राव को श्रद्धांजलि...

गुरु रविदास सभा व अंबेडकर कमेटी ने डा. भीम राव को श्रद्धांजलि देकर मनाई अंबेडकर जयंती

जम्मू-कश्मीर/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। बाबा साहेब डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर रविवार को गुरु रविदास सभा व अंबेडकर कमेटी राजौरी ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला आयुक्त राजौरी ऐजाज असद मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे ।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप राज गुप्ता, नपाध्यक्ष आरिफ जट्ट , भारत भूषण नगरपालिका राजौरी उपाध्यक्ष, तेजराम भारती, जानम खुर्शीद, पूर्व न्यायाधीश मुजफ्फर, एडवोकेट डेल्फी कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष व कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता, पूर्व विधायक कमर हुसैन, राकेश भारद्वाज, किशोर कुमार, रिटायर शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रकाश, पार्षद जवाहरनगर कुलदीप राज, उपनिदेशक (रिसर्च) आई.सी.एच.आर., नई दिल्ली समाजसेवक नीलम कुमार शर्मा साथ काफी संख्या में महिलाओं व युवा संगठन मौजूद था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बाबा साहेब डा. बी आर अंबेडकर जी पर पुष्प अर्पित करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए जिला विकास आयुक्त राजौरी ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने अपने दौर में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्कूल में उन्हें पीने के लिए पानी नहीं दिया जाता था उन्होंने अपने समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए संघर्ष किया । समाज को न्याय दिलाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाहरी देशों में बाबा साहेब को याद किया जाता है स्कूल कॉलेज विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने देश का सँविधान लिखा है। उनके द्वारा लिखा कानून पढ़ो और हक पायो।

सब के घरों में भारत का सँविधान होना चाहिए। उसे खुद भी पढ़ो और दूसरों को भी पढ़ कर सुनाओं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर पार्क के विकास के लिए पर्यटन विभाग को लिखा जाएगा। फंड मंजूर करवाकर विकास करवाया जाएगा। समाजसेवक तेजराम भारती, पूर्व मंत्री कुलदीप राज, पूर्व विधायक कमर हुसेन, रिटायर शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रकाश, विक्रांत शर्मा, एडवोकेट डलफी कुमार आदि ने कहा कि बाबा साहेब ने जब संविधान लिखा तो उन्होंने हर जाति व धर्म का ध्यान रखा।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी आगे आकर इस कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग उनके जीवन के संबंध में जागरूक हों। उन्होंने कहा कि देश के लिए जिन लोगों ने बेहतर कार्य किए हैं उनकी याद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी को भाग लेना चाहिए। हम एकजुट होंगे तो देश का विकास बेहतर होगा। इस अवसर पर जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here