
राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: अनिल भारद्वाज। जिला राजौरी के सुंदरबनी के तहत आने वाले गाँव योगीनाला के एक 72 वर्षीय व्यक्ति जोकि पूर्व सैनिक है ने करीब 22 वर्षीय एक विधवा महिला से शादी रचाई। अप्राकृतिक शादी के चर्चे जिले के सथ-साथ पूरे राज्य में आम हो गए। मगर विडम्बना तो देखिये अभी तक दोनों में विवाह को लेकर चढ़ा चाव पूरा भी नहीं हुआ होगा कि दोनों में ऐसी कहासुनी हो गई कि लात-घूसों और मारामारी के बाद बात तलाक तक पहुंच गई और जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी 72 वर्षीय मोहर सिंह के पुत्र सेवा सिंह जिसकी पत्नी का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था के मन में दूसरी शादी रचाने का विचार आया। जिसके बाद उसने गांव गंगाली जिला रियासी से एक विधवा महिला पुष्पा देवी जिसका एक बच्चा भी है से शादी का प्रस्ताव रखा। शादी डेढ माह पहले हुई थी लेकिन शादी समारोह मंगलवार 10 जुलाई 2018 को गाजे-बाजे संगीत व पूरे रीति रिवाज से आयोजित किया गया। दूल्हे में काफी जोश देखने को मिला।
72 वर्षीय पूर्व सैनिक दूल्हे मोहर सिंह चिब ने बताया ने कहा कि हम सब को नारी का आदर करना चाहिए, कोई भी महिला विधवा नही रहनी चाहिए। बेसहारा लोगों का सहारा बनना चाहिए। मेरा नेता बनने का भी मन है। अगर मैं नेता बन जाऊं तो गरीब लोगों की खुल कर सेवा करूँगा। भगवान का दिया सब कुछ है। मोहर सिंह के दिल के चाव अभी पूरे भी नहीं हुए थे कि मंगलवार को शादी समारोह के दिन हालांकि सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन विडम्बना की बात यह है कि शादी समारोह के 24 घंटे के भीतर ही घरेलू हिंसा के चलते बात पुलिस थाने में पहुंच गई। इतना ही नहीं महिला पक्ष वाले लोगों ने तलाक का भी प्रस्ताव रख दिया। जो अदालत ने आज वीरवार 12 जुलाई को मंजूर कर दिया। पति-पत्नी मोहर सिंह और पुष्पा देवी के बीच काफी कहासुनी भी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई से बढ़ता हुआ लातघुसें तक पहुंच गया। मायके पक्ष वालों ने महिला को साथ ले जाने की बात कही और पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। दिन भर पुलिस थाने में चर्चा चलती रही। गांव के पूर्व सरपंच ठाकुर शमशेर सिंह द्वारा एक पंचायत नामा तैयार किया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला के बयान अदालत में दर्ज करवाए और 22 वर्षीय महिला पक्ष ने तलाक लेने का प्रस्ताव रखा जो अदालत द्वारा आज मंजूर हो गया। कुल मिलाकर कहा जाए तो 72 वर्षीय व्यक्ति की सोने की तेजधार कुल्हाड़ी पत्थर पर जा लगी।











