Tuesday, October 20, 2026
Home Education लोक सभा चुनाव: नौजवानों ने ली नैतिक वोटिंग की शपथ, साक्षी बने...

लोक सभा चुनाव: नौजवानों ने ली नैतिक वोटिंग की शपथ, साक्षी बने आब्जर्वर

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। स्वीप गतिविधि के अंतर्गत डी.ए.वी. कालेज आफ एजुकेशन में रंग उत्सव का आयोजन किया गया। जनरल आब्जर्वर जय प्रकाश शिवहरे, पुलिस आब्जर्वर आशुतोष रॉय व जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया लोकतंत्र के इस महापर्व को मनाने के लिए आयोजित विशाल कार्यक्रम का हिस्सा बने। हजारों की संख्या में उपस्थित नौजवानों ने नैतिक वोटिंग के संकल्प के साक्षी बन कर सभी को नैतिक वोटिंग की शपथ दिलाई। एस.डी.एम-कम-सहायक रिटर्निंग अधिकारी होशियारपुर मेजर अमित सरीन के प्रयासों के चलते इस बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Advertisements

– बिना किसी भय व लालच के मतदान करें वोटर: जिला चुुनाव अधिकारी

 

जिसकी जनरल आब्जर्वर, पुलिस आब्जर्वर व जिला चुनाव अधिकारी ने भरपूर प्रशंसा की। जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया ने इस दौरान नौजवानों को अपने मतदान का प्रयोग कर चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अपील की और उन्हें ई.वी.एम. मशीनों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए भी कहा। उन्होंने वोटरों को बिना किसी भय, लालच के मतदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जो भी 18 वर्ष या इससे अधिक आयु का है वह 19 मई को चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

– हजारों की संख्या में नौजवानों ने ली नैतिक मतदान की शपथ

विधान सभा क्षेत्र -043 होशियारपुर की ओर से वोटर जागरुकता के लिए आयोजित रंग उत्सव में 17 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मानव श्रृंखला बना कर नैतिक वोटिंग का संदेश दिया वहीं नैतिक वोटिंग को लेकर बच्चों की रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई।

सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी की छात्राओं ने मतदान जागरुकता को लेकर बोलियां गाई व गिद्दा प्रस्तुत किया।

इससे पहले करवाई गई रंगोली प्रतियोगिता में माउंट कार्मल स्कूल पहले, सैंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल दूसरे व सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी तीसरे स्थान पर रहा वहीं वुडलैंड ओवरसीज स्कूल को विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

इसी तरह मेहंदी प्रतियोगिता में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल चौहाल पहले, रयात-बाहरा स्कूल दूसरे व एस.डी. सिटी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। विजेताओं को जनरल आब्जर्वर जय प्रकाश शिवहरे, पुलिस आब्जर्वर आशुतोष रॉय, जिलाधीश-कम-जिला चुनाव अधिकारी ईशा कालिया व एस.डी.एम-कम-सहायक रिटर्निंग अधिकारी अमित सरीन ने पुरुस्कृत किया। इस मौके पर प्रिंसिपल रचना कौर, प्रिंसिपल श्याम सुंदर शर्मा, जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मुकेश गौतम, चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर, मनोज गौढ़, चंद्र प्रकाश सैनी, पारस टैक सिस्टम से प्रमोद कुमार, सपना सूद, हरशिंदर पाल, मंदीप सिंह, शिवानी मल्होत्रा, लेक्चरर संदीप सूद, आयुश शर्मा, बलबीर सिंह, टहल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here