टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। महिंद्रू बिरादरी और कैरम परिवार के जठेरों के पवित्र स्थान उड़मुड़ में हुए वार्षिक जोड़ मेले में अलग-अलग शहरों से आई सैंकड़ो संगत ने हाजिऱी लगवाई। धार्मिक रस्मों और जठेरों की याद करने के बाद संगत ने विश्व शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर धार्मिक रस्मों के बाद भजन मंडली के साथ हनी वैद, आशु वैद और संगत ने मनोहर भजन पेश किए।
इस मौके पर सैंकड़ो संगत ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राम महिंद्रू, लछमण दास महिंद्रू, सुभाष चंद्र, पवन कुमार, भारत भूषण, विक्रम महिंद्रू, बलराज महिंद्रू, खुशहाल महिंद्रू, जवाहर लाल कैरम, हैपी कैरम, सतीश नैयर, विकास महिंद्रू, नमन, राम मूर्ती वैद, हिमांशु वैद, मोहिन वैद, सागर, पलटा, चेतन सोंधी, पारस जसरा, सौरव महेंद्रू इत्यादि उपस्थित थे।